विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत छात्राओं को कानून की जानकारी दी

मसूरी शिक्षा

मसूरी। मसूरी गल्र्स इंटर कालेज में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत स्कूली छात्राओं को विभिन्न साइबर अपराध, शिक्षा का अधिकार पर कानूनी जानकारियां मुख्य अतिथि सिविल जज शमशाद अली, वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह व अधिवक्ता मनोज सैली ने दी गई।
मसूरी गल्र्स इंटर कालेज सभागार में आयोजित विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत आयोजित कानूनी जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि सिविल जज शमशाद अली ने छात्राओं को अवगत कराया कि किसी भी राज्य में शासन चलाने के लिए कानून व नियम की आवश्यकता होती है, कानून की जरूरत समाज को रेगुलेट करने के लिए पड़ती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस तरह स्कूल को चलाने के लिए नियम होते है कि स्कूल कितने बजे लगेगा, कब इंटरबल होगा, बच्चे डेªस में आयेंगे इसी तरह समाज को चलाने के लिए कानून बनाये जाते हैं। अगर कानून नही होगा तो समाज में बलशाली होगा वह कमजोर पर शासन करेगा इन सभी का समाप्त करने के लिए सभी को जाति, धर्म या किसी भी समुदाय को बिना किसी भेदभाव के चलाने के लिए कानून बनाये जाते हैं जो सभी के लिए समान होते है। चाहे गरीब हो या अमीर हो। शासन किसी एक व्यक्ति का नहीं होता देश संविधान से चलता है जो अभिभावक होता है उसके बाद समाज को चलाने के लिए हर स्तर पर कानून बनाये जाते हैं। कानून विधान मंडल बनाता है, लागू कराना कार्यपालिका का कार्य व कानून को इंटरप्रीटेशन कराना न्याय पालिका का कार्य होता है। संविधान में मौलिक अधिकारों की गारंटी होती है। इस मौके पर उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी व कहा कि सभी फोन का प्रयोग करते है, आॅन लाइन शाॅपिंग करते है, जिसमें जानकारी की कमी होने के कारण फ्राड हो रहे हैं, फोन हैक कर सारा प्राइवेट डाटा उड़ा लिया जाता है, व बैंक से पैसे ले जाते हैं। ऐसी स्थिति में फोन व आॅन लाइन शाॅपिंग सतर्कता बरतते हुए करें। अगर किसी के साथ फ्राड हो जाता है तो उसकी सूचना साइबर सेल को दें ताकि उस पर रोक लगायी जा सके। कार्यक्रम में अधिवक्ता मनोज सैली ने भी साइबर का्रइम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह ने शिक्षा के अधिकार में कानून के माध्यम से मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। अंत में ललित मोहन काला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल सहित शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम के बाद सिविल जज शमशाद अली ने कालेज प्रांगण में कचनार का पौधा भी रोपा।

Spread the love