मसूरी
पेट्रोल डीजल समेत जरूरी सामान के दाम बढ़ने और बेहताशा मंहगाई बढ़ने के विरोध में शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पिक्चर पैलेस चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन कारियों ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि महंगाई बढ़ने से आम लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पांच राज्यों के चुनाव पूरे होते ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए है, इसके लिए सरकार की और से ठोस कदम नही उठाये गये। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भाजपा सरकार की नाकामी गिनवाई। प्रदर्शनकारियों पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर, वसीम खान, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, नागेंद्र उनियाल, अमित कैंतुरा आदि शामिल थे।
