शहर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक व भर्ती अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया

मसूरी

मसूरी। शहर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, बढती बेरोजगारी, एवं युवाओं के उत्पीड़न के विरोध में शहीद स्थल पर धरना दिया व प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व देश के शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से स्तीफे की मंाग की। वहीं इस संबंध में एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर निष्पक्ष व समयबद्ध जांच करने व दोषियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई करने की मांग की।
शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद स्थल पर एकत्र हुए व नीट पेपर लीक सहित अन्य पेपरों के लीक होने, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, के विरोध में धरना दिया व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में अवगत कराया गया कि देश में विगत वर्षों से लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, नीट, एवं भर्ती परीक्षाओं में बरती जा रही अनियमितताओं के लगातार आ रहे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गयी। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि लाखों परिश्रमी छात्रों व उनके परिवारों की आशाओं को पेपर लीक होने पर आघात पहुंचा है, परीक्षा प्रणाली पर निष्पक्षता, विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खडे हो रहे हैं वहीं विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों में अत्यधिक विलंब, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी व लगातार बढती बेरोजगारी के कारण देश का युवा निराश है वहीं मानसिक, आर्थिक एंव सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गयी कि रोजगार सृजन की ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाय, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं जबावदेह बनाया जाय, व देश के करोड़ो छात्रों की भावनाओं को ध्यान में रखकर इस गंभीर विषय पर आवश्यक हस्तक्षेप किया जाय। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के आहवान पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें पेपर लीक, भर्ती परीक्षओं में 22 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य बर्बाद किया गया टीईटी का पेपर लीक होने पर राष्ट्रपति शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें साथ ही परीक्षा कराने वाली संस्था के खिलाफ भी कडी कार्रवाई की जाय। प्रदेश पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार परीक्षाओं को लीक कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है कई छात्रों ने सोसाइट किया है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाय, विगत कई वर्षों से लगातार पेपर लीक किए जा रहे है, गत 12 साल से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जनता इंतजार न करे व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर भाजपा सरकार को उखाड फेंकने में सहयोग करे ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो सरकार पहले वोट चोरी करती थी अब पद चोरी कर रही है। सरकार अंहकार में है, पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है व अधिकारी बेलगाम हो रखे हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के कार्य काल में हो रहे है, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, आत्महत्या कर रहे है जिस देश में युवाओं के कंधे पर आगे बढ कर विकसित राष्ट्र बनना है ऐसे में पेपर लीक होने पर देश कहां जायेगा, इस मौके पर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया है, भाजपा को जनता से कोई लेना देना नहीं है केवल भ्रष्टाचार पर ध्यान है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, शहर कांगे्रस अध्यक्ष अमित गुप्ता, नागेद्र उनियाल, सुदेश सैनी, महिमानंद, राजीव रावत, प्रिंस पंवार, केडी नौटियाल, भगवान सिंह धनाई, तेजपाल रौथाण, नवीन चैधरी, जगपाल गुसांई, राजेश मल्ल, जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र पुंडीर, महेश चंद, संजय टम्टा, एजाज अहमद पूर्व सभासद दर्शन रावत, आदि मौजूद रहे।

Spread the love