भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भटट के जन्म दिवस पर मिष्ठान वितरित किया

उत्तराखंड मसूरी राजनीति

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट जन्म दिन पर मिठाईयां बांटी। इस मौके शहीद भगत सिंह चैक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के जन्म दिवस पर भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद भगत सिंह चैक पर कार्यक्रम आयेाजित कर मिष्ठान वितरित किया व उनकी दीर्घायु की कामना करने के साथ ही भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट का 52वां जन्म दिवस मनाया गया व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के नेेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा व प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढेगा। उन्होंने कहाकि उन्होंने एबीवीपी, युवा मोर्चा में कार्य करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जिसके फल स्वरूप उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा ने उप जिलाचिकित्सालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के जन्म दिवस पर रोगियों को फल वितरित किए। इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट की दीर्घायु की कामना करते हुए उप जिलाचिकित्सालय में रोगियों को फल एवं जूस वितरित किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई उर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनीता पंुडीर, मंडल महामंत्री सपना शर्मा, अनिल गोदियाल, अमित भटट, राकेश ठाकुर, सोभन सिंह मेहरा, सुधीर डोभाल, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, मुकेश धनाई, प्रोमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, राधा आनंद, आरएन माथुर, कमला थपलियाल, सोनिया राठौर, राजश्री रावत, अनीता धनाई, अभिलाष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love