मंत्री जोशी को महिलाओ ने बांधे रक्षा सूत्र

उत्तराखंड मसूरी

मसरी। मसूरी विधानसभा के विधायक व कबीना मंत्री गणेश जोशी के रक्षा बंधन कार्यक्रम में महिलाओं ने रक्षासूत्र बांधे़ा।
नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड की सह प्रभारी व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं अपने भाई गणेश जोशी को राखी बांध कर सम्मान देती हैं वहीं गणेश जोशी भी उनके दुख सुख में हमेशा खडे़ रहतेे हैं यहीं उनकी ताकत है। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह मसूरी विधान सभा की बहनों का प्यार व आशीर्वाद है। भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी बहनों को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि उनका प्यार व आशीर्वाद हमेशा इसी तरह मिलता रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, बादल प्रकाश, अमित पंवार, मनोज खरोला, अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, गीता कुमाई, सरिता कोहली, सरिता पंवार, सपना शर्मा, वंदना बिष्ट, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना, मीरा सुरियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। वहीं ब्रहम कुमारी प्रजापिता ईश्वरीविश्व विद्यालय की ओर से वर्षा व विनीता ने भी मंत्री जोशी को राखी बांधी। इस मौके पर लोक गायक मनोज सागर ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Spread the love