वीकएंड पर पहाड़ों की रानी सैलानियों की भीड़ से इठलाई, मालरोड पर तिल रखने की जगह भी नही, चारों तरफ जाम ही जाम,  निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुचे मसूरी 

उत्तराखंड देश मसूरी

मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी वीकएंड पर पर्यटकों से अटी पड़ी है। मालरोड पर तिल रखने तक की जगह नही है। कोरोना काल की खामोशी को तोड़कर भारी संख्या में सैलानियों ने मैदानी क्षेत्रों में हो रही तपिश से बचने के लिए पहाड़ों की और रूख किया है। होटल में हाउस फुल के बोर्ड टंगे है। सड़कों पर चारों जाम ही जाम नजर आया। शनिवार देर रात को होटलों में कमरे न मिलने से सैलानी वापिस भी लौटे।
बताते चले कि पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार सुबह से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गयी थी। शाम होतेे-होते नगर में भारी भीड़ उमड़ गई। मालरोड पर देर रात तक सैलानियों की चहलकदमी देखी गई। होटल रेस्तरां फुल होने से भारी तादाद में पर्यटक वापिस लौटे। आलम यह था कि सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। सैलानियों को जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मगर लंबे समय से पर्यटकों के लिए पलक-पांवडे़ बिछाए स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायिययों के चेहरे खिल गए। यातायात को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पिक्चर पैलेस से लाइब्रेरी बाजार तक मालरोड पर सैलाब उमड़ा। कोरोना काल का सन्नाटा तोड़ती भीड़ से आम व्यापारी से लेकर रिक्शा चालक और पटरी व्यापारियों के चेहरो खिल उठे। कोरोना काल में ढ़ाबा से लेकर रेस्तरां संचालक व व आम व्यापारी पाई-पाई के लिए तरस गया था। पर्यटकों के आने से इनकी आमदनी में बढ़ी है।
इंसेट
सूबे के पूर्व वित मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष स्व प्रकाश पंत की सुपुत्री की शादी में शामिल होने निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बार्लोगंज स्थित जेपी होटल पहुंचे। वर-वधु को आशाीवाद देने के बाद वे वापिस देहरादून लौट गए। भटटा गांव के पास वाहनों की लंबी कतार लगी होने से निवर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत के काफिले में शामिल वाहन की पहिए कुछ देर के लिए रूक गए।

Spread the love