अमित गुप्ता मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

मसूरी राजनीति

मसूरी
लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार अमित गुप्ता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बताते चले कि लंबे समय से मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कसमकस चल रही थी। और कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कयासबाजी पर पूर्णविराम लग गया है। और प्रदेश नेतृत्व ने अमित गुप्ता के नाम पर मोहर लगा दी है। कई मैराथन बैठकों के बाद श्री गुप्ता के नाम को बतौर मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष फाइनल किया गया। गौरतलब है कि रायशुमारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बाद शहर कांग्रेस के डेलीगेट, बूथ अध्यक्षों सहित शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों से वार्ता की गई। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अमित गुप्ता को मसूरी शहर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने अमित गुप्ता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी व अपेक्षा की कि वह कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। शहर अध्यक्ष बनने पर अमित गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे व प्रदेश व जिला कांग्रेस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

 

Spread the love