भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री का मसूरी पहुचने पर स्वागत

मसूरी

मसूरी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार मसूरी आने पर गीता रावत को भाजपा मसूरी महिला मोर्चा एवं भाजपा मसूरी मंडल ने ने जोरदार स्वागत किया व उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं उनको महामंत्री बनने पर बधाई दी गई।
भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री गीता रावत के मसूरी पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया व आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने उन्हें बधाई दी व कहा कि वह अपने कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान व उनकी आर्थिकी को बढाने व रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने भाजपा मसूरी मंडल, एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया व कहा कि महिलाएं भाजपा से जुड़े भाजपा में जो सम्मान महिलाओं को मिलता है वह दूसरे दलों में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की पचास प्रतिशत आबादी है जिनके विकास व उन्हें आगे बढाने के लिए उनकी आर्थिकी मजबूर करने स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मोर्चा मजबूत है लेकिन उसके साथ ही अच्छी महिलाओं व काम करने वाली महिलाओं को जोड़ा जायेगा ताकि भाजपा और मजबूत हो। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, कपिल मलिक, तनमीत खालसा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, अनीता जवाड़ी, सुमन नेगी, राजेश्वरी नेगी, रीता खुल्लर, विजय बिंदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम, मोहन शाही, पुष्पा पुंडीर, गंभीर पंवार, मुकेश धनई मौजूद रहे।

Spread the love