प्रदेश भर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया

उत्तराखंड देहरादून मसूरी

देहरादून/मसूरी

भाजपाईयों ने राजनीति के अजातशत्रु के माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल विहारी बाजपेई को उनकी पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल विहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने और पृथक उत्तराखंड के निर्माण में उनकी भूमिका प्रकाश डाला। पूर्व प्रधानमंत्री पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में भाजपाईयों ने उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

पिक्चर पैलेस स्थित तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की छठी पुण्य तिथि पर भावभानी श्ऱद्वांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व अटल विहारी बाजपेई अमर रहे के नारे लगाए गए।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा। भाजपा के स्वर्णिम युग का श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी को जाता है। वह भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने सैनिको के शवों को सम्मान दिए जाने की दिशा में अहम निर्णय लिया था। देश में सडकों का जाल बिछाया, उत्तराखंड समेत तीन नए राज्यों का निर्माण किया।
उन्हेांने यह भी बताया कि मसूरी से उनका लगाव रहा है। कहा कि जल्दी ही बाजपेयी की प्रतिमा कंपनी बाग में लगायी जायेगी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने अटल बिहारी बाजयेपी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने जनसंघ के साथ ही दो सदस्यों की पार्टी को देश में सत्ता तक पहुंचाया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल जी की पुण्य तिथि पर उनके कार्यों के लिए याद किया व देश की राजनीति को नया संदेश दिया उन्होंने गलत सिद्धातों को नहीं माना व केंद्र सरकार को गिरा दिया। उनके संबोधन को लोग बडे धैर्य से सुनते थे व विपक्ष भी उनको बडा आदर करता था। उन्होंने भी कहाकि कंपनी बाग में शीघ्र अटल जी की प्रतिमा कंपनी बाग में लगायी जायेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहाकि अटल बिहारी बाजपेयी के दिखाये रास्ते पर चल कर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी व उनकी नीति व योजना को आगे बढा कर देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं व देश विकसित देश की श्रेणी में आने जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल रजत अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, राकेश अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, अनिल सिंह, अभिलाष, चंद्रकला सयाना, बिजेंद्र भंडारी, राजेंद्र रावत, विजय बिंदवाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love