PM मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत अस्पताल में फल वितरित किए

मसूरी

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के तहत उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए ।
भाजपा कार्यकर्ता ने उप जिला चिकित्सालय में एकत्र हुए और अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए। इस दौरान रोगियों से उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली व पूछा कि उनको कोई परेशानी तो नहीं। वहीं चिकित्सकों से भी रोगियों के उपचार के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस सप्ताह पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं,  इसी कड़ी में उप जिलाचिकित्सालय में जाकर रोगियों का हाल जाना व उन्हें फल एवं जूस वितरित किए।  इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ,भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, महिलामोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल, अनीता सक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, चंद्रकला सयाना, जसोदा शर्मा आदि मौजूद थे।

Spread the love