कांग्रेस भवन में अमित गुप्ता के शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत, नगर में निकाली रैली

मसूरी राजनीति

मसूरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अमित गुप्ता का कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर स्वागत किया । कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। बाद में कांग्रेस कार्यालय से शहीद भगत सिंह चैक तक ढोल ढमाके के साथ जुलूस निकाला।
शहर कांग्रेस कार्यालय में अमित गुप्ता के शहर अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने शहीद स्थल पर जाकर राज्य आंदोलनकारी शहीदों व इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
अध्यक्ष बनने के पर अमित गुप्ता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य से कार्यकर्ता का सम्मान किया है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ आंवाज बुलंद की जाएगी। उन्हांेने काग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पूर्व में मसूरी कांग्रेस का गढ रहा है, उस सम्मान को वापस लाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। समारोह में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेद्र थापली ने कहा कि मसूरी कांग्रेस का गढ रहा है नये अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे व जो शीर्ष कांग्रेस के नेता हैं उनसे संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर राम प्रसाद कवि, सुरेंद्र रावत, भरोसी रावत, भगवती प्रसाद कुकरेती, रमेश कुमार राव, अक्षत वर्मा, जयपाल राणा, सुनील पंवार, सुशील अग्रवाल, वसीम खान, नागेद्र उनियाल, केदार सिंह चैहान, मासूम अली, सलीम अहमद, महेश चंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघ सिंह कंडारी ने किया।

Spread the love