पत्रकार सुनील सोनकर को मातृशोक#सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया

मसूरी

मसूरी
वरिष्ठ पत्रकार सुनील सोनकर की माता शकुंतला देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन को समाचार सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शहीदों को श्रद्वांजलि देने मसूरी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, समेत पत्रकारों और सामाजिक संगठनों से जुड़ें लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम धामी ने सोनकर के आवास पहंुचकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
बता दें कि पत्रकार सोनकर की मां कुछ समय से बीमार थी। सोमवार तड़के उन्हें लंढौर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उनका स्वर्गवास हो गया। उनके निधन पर नगर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, भाजपा नेता मोहन पेटवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन साही, समेत पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। और दुख ही इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की परिवारजनों को दुख सहन करने का धैर्य प्रदान करें। मंगलवार सुबह आठ बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा।

Spread the love