केजरीवाल को कोर्ट से राहत लोकतंत्र की जीत: इंडिया गठबधन

मसूरी

 

मसूरी

आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल रिहा हो गए हैं। केजरीवाल की रिहाई पर आप पार्टी के साथ ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया व इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर रिहाई मिलने के बाद आप पार्टी व इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर आप के जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को रिहाई मिलने से आप पार्टी ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि जिस कथित शराब घोटाले का बीजेपी द्वारा प्रचार किया जा रहा है वह दरअसल हुआ ही नहीं है। वह केवल बीजेपी का षड्यंत्र मात्र है।

वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कहा कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और लगातार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है, उसकी पोल खुलने लगी है। जनता जाग चुकी है और 4 जून को आने वाले नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में होंगे।

वही सीपीएम के शहर सचिव भगवान सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंडिया गठबंधन स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह फैसला भाजपा के तानाशाही के अंत की शुरुआत है और 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद देश से तानाशाही का अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तब माननीय सुप्रीम कोर्ट है तब तक देश में लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं हो सकता है।

इस मौके पर एटक के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य आर पी बडोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश राव, सुमित कुमार, हैप्पी सिंह, असलम खान, सलीम अहमद, गोविंद सिंह कंडारी सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Spread the love