सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू किया जायेगा

मसूरी

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल का सदस्यता अभियान की शुरूआत मंत्री गणेश जोशी ने की। मसूरी मंे एक कार्यक्रम के दौरान जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता कार्यक्रम एक सितंबर से शुरू किया जायेगा। जिसके तहत प्रदेश में नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बतौर मुख्य वक्ता ने कहा कि दो माह तक संगठन पर्व का अभियान चलाया जायेगा उन्होंने कहा कि तकनीकि का जमाना है जिसके तहत सदस्य बनाये जायेगे उसका पूरा मैकेनिज्म बनाया गया है। पार्टी के जो सक्रिय सदस्य है, उन्हें सौ सदस्य बनाने है उन्हें ही सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। हर बूथ में दो सौ सदस्य बनाये जाने है वहीं जिस बूथ पर जितने वोट पडे उसका पिचहत्तर प्रतिशत लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अरविंद सेमवाल, राजेंद्र रावत, विजय बिंदवाल, पुष्पा पडियार, अमित भटट, सुनील रतूड़ी, पुष्पा पुडीर, मीरा सकलानी ,मदन मोहन शर्मा, अमित पंवार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love