प. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

मसूरी

मसूरी। प.दीनदयाल उपाध्याय का 107वां जन्म जयंती महापर्व के रूप में मनाया गयी। आध्यात्मिक एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में उन्हें पूरे विश्व में जाना जाता है। भाजपा कार्यकर्ता प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क लंढौर में एकत्र हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर पुष्पांजलि अर्पित की । इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पूरे देश व प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाई जा रही ह।ै इसी कड़ी में हर बूथ के पार्टी कार्यकर्ता प. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उनके पदचिन्हों पर चल कर आगे बढ रही है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय की कि पं दीन दयाल एक स्वयं सेवक के रूप में देश की सेवा करते रहे। उसके बाद जनसंघ के संस्थापकों में रह कर देश में राष्ट्रवाद के लिए कार्य करते रहे। पुष्पांजलि देने वालों में मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, पुष्पा पडियार, विजय रमोला, कपिल मलिक, रमेश खंडूरी, विजय ंिबंदवाल, राजेंद्र रावत, अवतार कुकरेजा, तनमीत खालसा, सुनी रतूड़ी, अनीता सक्सेना, सपना शर्मा, अनीता धनाई, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, मीरा सुरियाल, राजेश्वरी नेगी, राधा आनंद, सुमित भंडारी, आदित्य पडियार, अभिलाष, पुष्पा पुंडीर, नर्मदा नेगी, नरेद्र पडियार, रवि गोयल, खुश देव सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love