रोटरी ने विभिन्न विभागों के 30 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया

मसूरी

मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने शहर के विभिन्न विभागों के 30 कर्मचारियों को उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यावसायिक सम्मान 2024 से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मनोज रयाल ने सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में रोटरी व्यावसायिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न विभागों आंगनवाडी, आशा, बीएसएनएल, उपजिला चिकित्सालय, फायर, वन विभाग, हिलदारी, कीन, कम्युनिटी अस्पताल, आईटीबीपी, सिविल पुलिस, छावनी कार्यालय, जल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग व कर विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, निरंकारी मिशन, पोस्ट आफिस, पीडब्ल्यूडी, रोडवेज, आरवीटीसी इंस्टेªक्टर, एसडीएम कार्यालय, विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र कर्णवाल ने रोटरी मसूरी के बारे में विस्तार से बताया, वहीं अश्विनी मित्तल ने रोटरी व्यावसायिक पुरस्कार कार्यक्रम की जानकारी दी। इससे पूर्व रोटरी अध्यक्ष फिरोज अली ने सभी का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज मनोज रयाल ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी व कहा कि यह पुरस्कार अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा देगा वहीं जिनको पुरस्कार मिला उनको अपने दायित्व निर्वहन में और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने का बल मिलेगा। इस मौके पर रजत अग्रवाल, विनेष संघल, मनोरंजन त्रिपाठी, विपुल मित्तल, एनके साहनी, संजय जैन, प्रमोद साहनी, संदीप साहनी, अर्जुन कैंतुरा, नूपुर कर्णवाल कैंतुरा सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य व अतिथि मौजूद रहे।

Spread the love