सिविल सर्विस सेवा दिवस पर एसडीएम को सम्मानित किया

मसूरी

मसूरी। सिविल सर्विस सेवा दिवस पर महानगर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में एसडीएम मसूरी नंदन कुमार को शाल भंेट कर सम्मानित किया व अपेक्षा की कि वह मसूरी के विकास में अपना योगदान व स्वच्छ प्रशासन देने का कार्य करेंगे।
एसडीएम कार्यालय में आयोजित सिविल सर्विस सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने एसडीएम नंदन कुमार को शाल भंेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि भारत की आजादी के बाद तत्कालीन गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने नव नियुक्त सिविल सर्विस सेवा के अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए संबोधित किया था जिसके बाद वर्ष 2006 में 21 अप्रैल को इसे सिविल सर्विस सेवा दिवस मनाना शुरू किया गया। उन्हांेने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शहर में कानून व्यवस्था बनाने का कार्य करते हैं तथा जनता की समस्याओं के समाधान का कार्य करते हैं। इन दिनों शहर में विकास कार्य चल रहे हैं जिसमें एसडीएम अधिकारियों के साथ तालमेल बना कर कार्य कर रहे हैं वहीं अपेक्षा की कि वे इसे सीजन से पूर्व इस कार्य को पूरा करेंगे व जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। इस मौके पर एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि उनका प्रयास है कि शहर की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जायेगा तथा व्यवस्थओं को बनाने में सभी के सहयोग से कार्य किया जायेगा ताकि सीजन शुरू होने तक सभी कार्य पूरे हो जायें व शहर की व्यवस्था पटरी पर आ जाय। इस मौेके पर अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, नमिता कुमाई, मंजू  chauhan, पुष्पा पुंडीर, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, निमिता नयाल, आदि मौजूद रही।

Spread the love