रोटरी क्लब ने विभिन्न विद्यालयों के 85 छात्रों को 3 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति दी

मसूरी

मसूरी

रोटरी क्लब ऑफ मसूरी ने नगर के विभिन्न हिंदी माध्यम स्कूलों के 85 छात्र छात्राओं को 3 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की।
मंगलवार को महात्मा योगेश्वर शिशु विद्या मंदिर में रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम में 85 विद्यार्थियों को कुल रु. 3,00,000 से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। यह पुरस्कार कक्षा 8 से 12 तक के हिंदी माध्यम स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित और सहयोग देने के लिए दिया जाता है, ताकि उन्हें शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरणा और सहायता मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी गवर्नर डिस्टिक्ट 3038 रोटेरियन रवि प्रकाश ने की। रोटरी जोनल हेड रोटेरियन तपन कौशिक , डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस रोटेरियन रजत अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया । और घोषणा की कि इस वर्ष हिंदी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 10 के मसूरी टॉपर तथा कक्षा 12 (साइंस, कॉमर्स और कला) के तीन मसूरी टॉपर — प्रत्येक को रु. 11,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।
बतौर मुख्य अतिथि रोटेरियन रवि प्रकाश ने विद्यार्थियों को बधाई दी और आयोजन के पेशेवर तरीके से संपन्न होने की प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में ऊंचे सपने देखो, पूरा करने की भरपूर कोशिश करो। असफलता से घबराना नही चाहिए। छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष पीपी शैलेन्द्र करनवाल ने प्रोजेक्ट के बावत जानकारी दी।
कार्यक्रम में नियमित रूप से इस पहल का समर्थन करने वाले ‘फ्रेंड्स ऑफ रोटरी’ का उल्लेख किया गया, जिनमें श्रीमती हर्षदा वोरा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में रोटेरियन और गणमान्य व्यक्तियों में पीडीजी रणबीर सिंह, पीई अश्वनी मित्तल, पीपी मनोरंजन त्रिपाठी, पीपी प्रमोद साहनी, पीपी आलोक मेहत्रोत्रा, पीपी डी. के. जैन, पीपी एन. के. साहनी, पीपी सुरेश अग्रवाल, पीपी सुविग्या सबरवाल, पीपी विपुल मित्तल, पीपी विनेश सांघल, पीपी मनमोहन करनवाल, रोटेरियन अशोक कोहली, रोटेरियन मयूर गर्ग, रोटेरियन शिवम अग्रवाल, रोटेरियन योगिता गोयल, रोटेरियन रजत अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य उल्लेखनीय हैं।
रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के बारे में
रोटरी क्लब ऑफ मसूरी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने का काम करता है। इसका छात्रवृत्ति कार्यक्रम हिंदी माध्यम स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों का समर्थन करके उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा उज्जवल भविष्य बनाने में सहायता प्रदान करता है।

Spread the love