भाजयुमो के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

मसूरी राजनीति

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान व भाजयुमो मसूरी मंडल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं समेत नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में शिरक्त की।
तिंरगा यात्रा कुलडी स्थित सिल्वटर्न पार्किग से शुरू हुई। जिसका नेतृत्व भाजपा युवामोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व यात्रा संयोजक मोहन पेटवाल किया। यात्रा मालरोड, इंद्रमणि बडोनी चैक, शहीद स्थल होते हुए गांधी चैक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में बडी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताआंे सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं, भााजपा संगठन व विभिन्न मोर्चाे के सदस्यों के साथ नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे जो भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाकर आम जनता के अंदर राष्ट्रीयता की भावना व जोश भरते रहे। तिरंगा यात्रा में भारतमाता की झांकी खासा आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेता जोशी ने कहा कि लगातार तीसरे साल हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया जो पूरे देश में चलाया जा रहा है यह किसी दल विशेष व सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता का कार्यक्रम है जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया व हर साल यह बढती जा रही है व एक जनांदोलन का रूप ले रहा है, तिरंगा हमारे देश की आन बान व शान है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा के तहत झडें वितरित कर रहे है ताकि हर व्यक्ति अपने घर में झंडा फहराकर गर्व महसूस करे। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अखंड भारत रहा है तथा हर वर्ष इसे मना रहे है व सभी दलों के लोग इसे मना रहे हैं। जिसमें स्कूली बच्चे व आम जनमानस शामिल हुआ है, भाजपा का लक्ष्य एकता का रहा है। वहीं कहा कि 15 अगस्त तक पूरी मसूरी को तिरंगामय कर दिया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत के नेतृत्व में निकाली जा रही है। जिसमें भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी शामिल हुई। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह से लोग उमड़े उससे देशभक्ति को संचार हुआ है व लोगों में जोश है। हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा आने वाले दिनों में नजर आयेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, महामंत्री सुमित भंडारी, मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चैहान, पूर्व पालिकाध्क्ष ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जसोदा शर्मा, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, अरविंद सेमवाल, अमित भटट, मनमोहन कर्णवाल, दर्शनी सेमवाल, अनीता धनाई, मनीष कुकसाल, अनिल सिंह, सुनील रतूड़ी, धर्मपाल पंवार, अमित पंवार, मोहन शाही, आदित्य कोठारी, पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र व भाजपा सहित आम नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love