Mussoorie
वैली ऑफ़ वर्ड्स् शब्दावली आगामी 25 व 26 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एंव कला महोत्सव में आरईसी- वीओडब्ल्यू बुक अवार्ड के तहत विभिन्न क्षेत्रों के आठ साहित्यकारों को सम्मानित करेगी।
बैली ऑफ वर्डस् कार्यक्रम की निदेशक डा. तान्या सैली ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह अवार्ड सभी श्रेणियों हिन्दी साहित्य, इंग्लिश लिटरेचर, राइटिंग्स् फ़ॉर यंग ऐडल्टस् एवं चिल्ड्रन के विजेताओं को दिया जायेगा जिसकी घोषणा की गई।। हर वर्ष की भाँति वैली ऑफ वर्डस् के 9वें संस्करण में सर्वोत्कृष्ट साहित्य को सम्मानित करने वाले सबसे व्यापक स्वतंत्र साहित्यिक सम्मान का उत्सव मना रहा है। प्रत्येक बुक अवार्ड विजेता को 25 और 26 अक्तूबर 2025 को देहरादून में आयोजित होने वाले वीओडब्ल्यू मुख्य महोत्सव में चयनित लेखकों को एक लाख रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पुरस्कृत कृति पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि 2025 अवार्ड के लिए देश भर से 75 प्रकाशकों द्वारा 600 से अधिक पुस्तकों को पुरस्कारों के लिए नामित किया गया। पुस्तकों का चयन त्रि-स्तरीय चयन प्रक्रिया द्वारा किया गया, जिसमें से शॉर्टलिस्ट एवं विजेताओं का चयन पिछले वर्ष के बुक अवार्ड विजेताओं द्वारा किया गया, जो 2025 के लिए जूरी थे। इस सूची में स्मृति रवींद्र दी वुमन हू क्लाइम्ब्ड ट्रीज, मनोज मित्ता कास्ट प्राइड, डॉ. जयवंती डिमरी अंजुम कट्याल ट्रुथ/अनट्रुथ के स्थान पर, सुभाष नीरव अम्बर परियाँ, उदय प्रकाश अंतिम नींबू, डॉ. सुरेश पंत शब्दों के साथ-साथ, शबनम मिनवाला ज़ेन एवं विभा बत्रा दी छाऊ चैम्प शामिल हैं। आरईसी वीओडब्ल्यू बुक अवार्ड्स 2025 के बारे में बात करते हुए डा. तान्या सैली ने बताया कि पिछले सालों की तरह ही इस बार भी प्रकाशकों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही। बड़ी संख्या में पुस्तकें नामित करने वाले सभी प्रकाशकों के साथ ही सभी जूरी सदस्यों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने धैर्यपूर्वक गहन अध्ययन के बाद उत्कृष्ट कृतियों का चयन सुनिश्चित किया। इस वर्ष चुनी गई हर एक पुस्तक ऐसे विषयों को संबोधित करती हैं, जो हमें खुद को तथा हमारे आसपास की दुनिया को बेहतर समझने में मदद करते हैं। हम सभी विजेताओं से देहरादून में मिलने तथा उनके काम को यहाँ के पाठकों तक पहुँचाने के लिए उत्सुक हैं। इस बार आईईसी वीओडब्ल्यू बुक अवार्ड के लिए इंग्लिश फिक्शन में स्वालोइंग द सन लक्ष्मी मूर्देश्वर पुरी एलेफ, इंग्लिश नॉन-फिक्शन में आनंदाः एन एक्सप्लोरेशन ऑफ़ कैनेबिस इन इंडिया करण मधोक एलेफ, इंग्लिश ट्रान्स्लेशन में लावण्या देवी, कुसुम खे़मानी, हिन्दी से अनुवादः बनिब्रत महांता ओरिएंट ब्लैकस्वान, हिन्दी अनुवाद बहत्तर मील अशोक वटकर, मराठी से अनुवादः सुलभा कोरे राधाकृष्ण, हिन्दी कथा के लिए सुनो कबीर सोनी पाण्डेय लोकभारती, हिन्दी कथेतर के लिए बिदाय दे माँ! सुधीर विद्यार्थी राजपाल एंड सन्स, यंग ऐडल्ट लिटरेचर के लिए आर्ट इज़ अ वॉयस कृ कृपा आर्ट्स इंटीग्रेटेड, चिल्ड्रनस् लिटरेचर के लिए कैक्टस वॉन्ट्स अ हग नील फ्लॉरी हैचेट है। वैली ऑफ़ वर्ड्स समुदाय की ओर से सभी लेखकों एवं प्रकाशकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी व साहित्य प्रेमियों से अनुरोध है कि 25 और 26 अक्तूबर 2025 को, होटल मधुबन, देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स् शब्दावली महोत्सव के 9 वें संस्करण में सभी 8 विजेताओं के साथ होने वाले चर्चा सत्रों में भाग लें। VoW के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संजीव चोपड़ा और रश्मि चोपड़ा के नेतृत्व में लंबे समय से साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वर्ष 2017 में रिटायर्ड आइ ए एस संजीव चोपड़ा और उनकी धर्मपत्नी रश्मि चोपड़ा ने वैली ऑफ वर्ड्स की शुरुआत की थी।