वसीम खान के प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष व अक्षत रावत को शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने सम्मानित किया

मसूरी राजनीति

मसूरी। शहर कांग्रेस ने वसीम खान को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने जाने व अक्षत रावत को शहर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनका शाॅल भेंट कर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने मसूरी को बडा दायित्व देकर वसीम खान को प्रदेश महासचिव बनाया है, जो वसीम खान की पार्टी के लिए किए गये कार्यो का परिणाम है। उनको दायित्व दिए जाने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी व आने वाले समय में वह अपने दायित्वो का निर्वहन पार्टी को आगे बढाने में करेंगे। वहीं शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अक्षत रावत को नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी व कहा कि वह भी युवा कांगेस को मजबूत करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य उपेंद्र थापली, ने वसीम खान व अक्षत रावत को बधाई दी व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मेध सिंह कंडारी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, नाग्रेद उनियाल, महिमानंद, जसबीर कौर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love