सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की, रखा निर्जला व्रत

Uncategorized

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में करवा चैथ का श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा व पूजा अर्चना की वहीं रात को चांद दीदार के बाद ही व्रत तोड़ा।
करवा चैथ का पर्व महिलाओं ने पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु व सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखा, दोपहर में करवा चैथ की कहानी सुनी व रात को चांद के दीदार होने व पति के साथ चांद के दर्शन करने के बाद व्रत तोड़ा। इस मौके पर बनने वाले विशेष पकवान को ग्रहण किया। इस मौके पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए व पति की दीर्घायु की कामना के लिए पूजा अर्चना की व निर्जला व्रत रखा व कलश से चांद को पानी चढाने, पति की पूजा करने के बाद जल ग्रहण कर व्रत को तोड़ा। वहीं लक्ष्मण पुरी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा माता की पूजा की व कीर्तन कर पति की दीर्घायु की कामना की।

Spread the love