देहरादून
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई। जबकि 280 स्वस्थ होकर घर लौटे है। 120 नए कोरोना के मरीज मिले। राज्य में बीते एक सप्ताह से कोविड से मौतों में गिरावट दर्ज हुई है। मगर पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते दिनों आंकड़ा सौ के नीेेचे पहुंच गया था। अब एक्टिव केस 2294 रह गए है। राज्य में बीते दिन से सैंपलिंग और टीकाकरण की गति भी धीमी रही है। जहां बीते दिनों प्रदेश में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया था। वही सोमवार को आंकड़ा 50 हजार से भी नीचे आ गया है। सोमवार को 47512 लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।
