नई दिल्ली/मसूरी
उत्तराखण्ड की सियासत में आज होगा बड़ा उलटफेर, मसूरी के पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में देंगे जॉइनिंग
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि कई प्रभावशाली नेता जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।बताया जा रहा है कि राजकुमार ठुकराल (रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक), भीमलाल आर्य (घनसाली से पूर्व भाजपा विधायक), नारायण पाल (सितारगंज से पूर्व विधायक) और गौरव गोयल (पूर्व मेयर रुड़की) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ये ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी।
इसके साथ ही लाखन सिंह नेगी (भीमताल से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य), अनुज गुप्ता (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी) और यशपाल राणा (रुड़की) के नाम भी इस संभावित सियासी घटनाक्रम में सामने आ रहे हैं।
माना जा रहा है कि ये सभी नेता जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है। ऐसे में यदि यह घटनाक्रम सच होता है तो उत्तराखण्ड की राजनीति में कुछ सीटों पर नए समीकरण और हलचल पैदा होना तय माना जा रहा है।

