डगलस डेल में पालिका भूमि पर अवैध कब्जा कर संरक्षित पेड़ों का कटान करने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पालिका भूमि को खुर्द-बुर्द करने के बावत पालिकाध्यक्ष गुप्ता ने आयुक्त को भेजा पत्र @एसआईटी से की जांच की मांग

अपराध उत्तराखंड मसूरी

मसूरी
नगर पालिका परिषद की डगलस डेल स्थित भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों ने कब्जा कर दिया जिसकी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
डगलस डेल में नगर पालिका की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है, वहीं वहां पर संरक्षित प्रजाति के वृक्षों का अवैध पातन भी किया गया व प्लाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता मौके पर अधिकारियों को लेकर पहुंचे व पालिका भूमि का निरीक्षण किया,  मौके पर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर वहा संरक्षित प्रजाति के पेड़ों का पातन कर प्लाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि उक्त भूमि पालिका की है जो करीब 1. 80 एकड़ है जिसका प्रमाण 1942 के मानचित्र में है। बताया जा रहा है कि अमर देव खंडूरी पुत्र दलीप सिंह खंडूरी  उक्त भूमि पर कब्ज़ा  करने जा रहा है , इस पर पालिका की ओर से अमरदेव खंडूरी व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में पालिका की संपत्ति पर कब्जा कर वहां संरक्षित प्रजाति के पेडों का अवैध कटान किए जाने के विरोध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके व पालिका की संपत्ति पर से अवैध कब्जा हटाया जा सके। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आयुक्त से उक्त के बावत एसआईटी से जांच की मांग की है। पालिकध्यक्ष गुप्ता ने आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि उक्त भूमि पर अमर देव खंडूरी पुत्र स्व दलीप देव खंडूरी द्वारा जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इसके बावत कई मामले न्यायालय में भी लंबित है। उन्होंने कहा कि नगर के कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा आरोपी अमरदेव को संरक्षण दिया जा रहा है। उक्त भूखंड करीब दस बीधा हैं और खेवट 65 में है। अभिलेखों में छेडछाड़ की गई है।

 

Spread the love