स्वच्छता बनाये रखने व प्लास्टिक का उपयोग रोकने को जागरूकता रैली निकाली

उत्तराखंड जन समस्या मसूरी शिक्षा

मसूरी

नगर में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने हाथ में तख्तियां लेकर प्लास्टिक का प्रयोग न करने व स्वच्छता बनाये रखने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा के तहत स्कूली बच्चों ने स्वच्छ अमृत महोत्सव युवा जागरूकता रैली निकाली। रैली सर्वे मैदान से शुरू होकर गांधी चैक तक गई। जहां पर वेस्ट प्लास्टिक से बनाये गये उपयोगी व सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। रैली लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, मालरोड, होते हुए गांधी चैक तक गई। मालरोड में स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक के विरोध में स्लोगन लगाए गए। और जनता व शहर वासियों को जागरूक किया। जागरूकता रैली में मसूरी गल्र्स इंटर कालेज, सनातन धर्म गल्र्स इंटर कालेज, सेंट क्लेयर्स स्कूल व हेब्रोन स्कूल के बच्चों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से प्लास्टिक का प्रयोग न करने व स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। इस मौके पर गांधी चैक पर स्कूली छात्रों के द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गई जिसकी सराहना की गई। रैली में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह ने कहा कि स्वछता व प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए जागरूकता करने के लिए स्कूली बच्चों के माध्यम से रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि मसूरी में प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस रैली के माध्यम से भी जागरूक किया गया है। लेकिन अगर इसके बाद कहीं भी प्लास्टिक की थैलियां व प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलेगा तो विधिवत कार्रवाई की जायेगी। किसी को बक्शा नहीं जायेगा। रैली के अंत में पालिका सभासद गीता कुमाई ने मौजूद सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करेगें व प्लास्टिक का प्रयोग न करेंगे न किसी को करने देंगे। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार भौपांल सिंह चैहान, पालिका के स्वास्थ विभाग के निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, अरविंद सेमवाल, अमित भटट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, राजश्री रावत, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, नगर शिक्षा प्रभारी कामोद शर्मा, चंद्रकला सयाना, पुष्पा पुंडीर, अवतार कुकरेजा, अभिलाष, सपना शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love