उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर जीत से कांग्रेस गदगद, आतिशबाजी व मिठाईयां बांटी

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी। शहर कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के उपलक्ष में शहीद भगत सिंह चैक पर कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित कर खुशिंया मनाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बद्रीनाथ व कलियर सरीफ का आशीर्वाद कांगे्रस को मिल गया है और अब नगर निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों व आगामी 2027 के चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चैक पर एकत्र हुए व कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी के बीच उत्तराखंड की दो विधानसभा सीट जीतने पर आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उत्तराखंड की जनता, इंडिया एलाइंस को बधाई की पात्र है वहीं पूरे देश में इंडिया गठबंधन ने उपचुनावों में 13 में से 12 सीटे जीती। उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा होने गोलीबारी करने के बाद भी मंगलौर में काजी निजामुददीन व ब्रदीनाथ से लखपत बुटोला ने जीती है। यह पूरे देश में बदलाव का वातावरण बनायेगा। इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है व भाजपा को सत्ता के गुरूर पर प्रहार किया है। भाजपा न मंहगाई को देखती है न रोजगार की बात करती है ये सभी सवाल भाजपा को आगामी चुनावों में कड़ी हार का सामना करना पडे़गा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बद्रीनाथ व कलियर सरीफ से भाजपा को स्पष्ठ संदेश मिल गया है जो आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाया जायेगा व प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड जिसके आरोपी आज तक नहीं पकड़े गये उसका भी इस चुनाव में जनता ने जबाब दिया है। इस मौके पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष जसबीर कौर, केपी नौटियाल, मेघ सिंह कंडारी, महिमानंद, राजीव अग्रवाल, रूबीना अंजुम, गौरव गुप्ता, महेश चंद, सोनी खरोला, रमेश राव, दर्शन रावत, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजदू रहे।

Spread the love