मसूरी
कड़ाके की ठंड और बर्फवारी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याषी गोदावरी थापली के लिए वोट मांगें। दलों के कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशियों के प्रचार में जोश व उत्साह के साथ जुटे हैं। कांग्रेस कार्यकताओं ने लोगों से घर घर जाकर प्रचार किया। बर्फवारी के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता जहां अपनी प्रत्याशी गोदावरी थापली का प्रचार कर रहे हैं वहीं राह चलते पर्यटकों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरम-गरम चाय की चुस्कियां का सहारा दिया। पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता बर्फवारी के बीच घर घर जाकर अपने प्रत्याशी का प्रचार करने के साथ ही मालरोड पर कडाके की सर्दी मेें घूम रहे पर्यटकों को चाय भी पिला रहे हैें यह अपने आप में अनोखा चुनाव प्रचार है। पर्यटक उनकी सराहना की और आभार भी जताया। महासचिव महिपाल पंवार, वसीम खान, राजीव रावत, सचिव विरेंद्र थापा सहित कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। षनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालरोड समेत नगर के विभिन्न मौहल्लों में घर-घर जाकर प्रचार किया। प्रचार में कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। उधर षाम को पिक्चर पैलेस के समीप भवन निर्माण मजदूर संगठन से जुड़ें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याषी गोदावरी थापली को अपना समर्थन दिया हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने जानकारी दी कि रविवार दोपहर को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर जितेंद्र भंवर सिंह झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
