देश के करोड़ों लोगों ने CDS जनरल रावत को नम आँखों से अश्रुपूरित श्रधांजलि दी

उत्तराखंड देश देहरादून मसूरी

दिल्ली/देहरादून /मसूरी 

 देश के करोड़ों लोगों ने बहादुर सैनिक CDS जनरल  बिपिन रावत को नम आँखों से अश्रुपूरित श्रधांजलि दी , समूचे देश ने उनके निधन को अपूरणीय  क्षति बताया, देश के कोने कोने में श्रधांजलि कार्यक्रम किये गये, uttarakhand के मुख्यमंत्री  धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत  और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत  का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है। सैनिक का  पुत्र होने के नाते हमेशा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवना उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। राजधानी देहरादून समेत  पूरे राज्य व देश विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनो ने श्रधांजलि दी,विधानसभा शीतकालीन सत्र में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्रीगणों एवं विधायकगणों द्वारा भी जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

मसूरी में शहीद स्थल झूला घर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि यह पूरे भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भंडारी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जहां उत्तराखंड में शोक की लहर है वही पूरे देश में भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है। नगर पालिका परिषद सभासद जसवीर कौर ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए व कहा कि भारत ने एक अपना बहादुर सपूत खो दिया। आम आदमी पार्टी की जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी एवं प्रकाश राणा ने भी उनकी मृत्यु को भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति बताया व कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा व आतकंवाद को समाप्त करने के साथ ही पड़ोसी देशों को सबक सिखाया उससे सभी देशवासी अपने को गौर्वान्वित महसूस करते थे। उनके अचानक चले जाने से पूरा देश हतप्रभ है। वहीं सहारनपुर से आए पर्यटको ने भी शहीद स्थल पर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके नाम से ही दुश्मन देश खौफ खाते थे। पाकिस्तान व चीन उनके एक बयान से घबरा जाता था ऐसे महान योद्धा का असमय चला जाना देश की बड़ी क्षति है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भगवती प्रसाद कुकरेती, जसबीर कौर, राजीव अग्रवाल, विरेंद्र रावत, संजय टम्टा, पूरण जुयाल, कमल भंडारी, भगवान सिंह धनाई, श्रीपति कंडारी, शूरवीर भंडारी, प्रोमिला पंवार नेगी, विनिता, रूबीना अंजुम, बीना गुनसोला, आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति ने भी शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश व उत्तराखंड ने एक ऐसा वीर सपूत खो दिया जिनकी एक दहाड़ से दुश्मन देश थर्रा जाते थे। उनका असमय चला जाना देश के लिए असहनीय है। उन्होंने देश की तीनों सेनाओं को जोड़ कर आपसी तालमेल बनाया जिससे भारत की ताकत बढ़ी। इस मौके पर देवेंद्र उनियाल, विनोद कंडारी, बिजेंद्र पुंडीर, गौरव कंडारी, कीर्ति कंडारी व सोभन मेहरा, शूरवीर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

भाजपा मसूरी मंडल ने सीडीएस विपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व शहीद स्थल पर जाकर उनके चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा मसूरी मडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि जनरल रावत देश के उन महावीरों में एक थे जिन्होंने सेना में रहते हुए कई बार शौर्य का प्रदर्शन किया और अब सीडीएस बनने के बाद भारत की तीनों सेनाओं में तालमेल बनाने व उनके आधुनिकीकरण के लिए लगे थे व उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर अपनी कार्य क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ऐस महान देश भक्त के अचानक चले जाने से पूरा देश स्तब्ध है विशेष कर पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर छा गई है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ उसकी भरपाई करना संभव नहीं है वह उत्तराखंड ही नहीं देश का गौरव थे। इस मोके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष अमित भटट ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन के बारे में बताया व कहा कि ऐसा महान योद्धा धरती पर बार बार पैदा नहीं होता उनके चले जाने का गम हमेशा सालता रहेगा। इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, कपिल मलिक, अमित पंवार, सपना शर्मा, रमेश खंडूरी, प्रोमिला पंवार, विनीता, अनीता सक्सेनाा, राकेश ठाकुर, सुनील रतूड़ी, धर्मपाल पंवार, विजय बुटोला आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर मसूरी घूमने आये पर्यटकों ने भी सीडीएस रावत को मोम बत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

Spread the love