पुण्यतिथि पर स्व बड़ोनी का भावपूर्ण स्मरण, मसूरी में प्रतिमा का किया गया अनावरण

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून/मसूरी

पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बड़ोनी का पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। मसूरी में नगरपालिका द्वारा उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता समेत इंद्रमणि बडोनी स्मृति विचार मंच के पदाधिकारियों ने किया।वहीं दूसरी ओर देहरादून समेत प्रदेश भर में स्व बड़ोनी की पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. श्री इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।पहाड़ के गांधी व राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की 23वीं पुण्यतिथि पर इंद्रमणि बडोनी चैक पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इंद्रमणि बडोनी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।
मालरोड स्थित इंद्रमणि बडोनी चैक पर पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी की 23वीं पुण्य तिथि पर इंद्रमणि बडोनी स्मृति विचार मंच के तत्वाधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। व मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की व उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी पहाड़ के गांधी थे जिन्होंने उत्तराख्ंाड राज्य निर्माण व यहां की सांस्कृतिक विरासत के लिए कार्य किया। ऐसे महान पुरूष को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके विचारों को लोग जीवन में उतारें। उन्होंने कहाकि नगर पालिका ने उनकी आदमकद प्रतिमा बनाकर उस स्थल का सौंदर्यीकरण करवाया है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी व मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने राज्य निर्माण आंदोलन को नई धार दी व जिसकी बदौलत राज्य बना। उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का भी कार्य किया। इंद्रमणि बडोनी चैक पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए उन्होंने विशेष रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सभासदों व पालिका प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि उनकी राज्य सरकार से मांग है कि विधानसभा में इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा लगायी जाय अन्यथा राज्य आंदोलनकारी आंदोलन करेंगे। क्योकि उनके बिना उत्तराखंड राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंच के महासचिव प्रदीप भंडारी, पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, अरंविद सेमवाल, भगवान सिंह धनाई सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भगवती प्रसाद कुकरेती, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, रजत अग्रवाल, सोभन सिंह पंवार, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, केदार चैहान, नरेंद्र पडियार, मेघ सिंह कंडारी, सुनील पंवार, राजश्री रावत, स्मृति हरि, प्रोमिला पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी जी की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा बडोनी जी ने आजादी की आंदोलन से लेकर पृथक राज्य आंदोलन में बेहतरीन भूमिका निभाई। बडोनी जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। ये भी दुर्भाग्य ही रहा जिनके पीछे पूरी जनता राज्य की लड़ाई के लिए चली परन्तु वह खुद पृथक राज्य को बनते ही देख पाए। रामलाल खंडूड़ी एवम सुलोचना भट्ट ने कहा कि आज ने जिस प्रकार प्रदेश में भ्रष्टाचार जिस प्रकार दिन प्रतिदिन उजागर होता है इससे देखकर उन्हें बहुत दुख होता।
आज सुबह जब श्रद्धांजली देने बडोनी स्मारक पहुंचे तो वहा पर फैली गंदगी देखकर सभी लोगो ने रोष व्यक्त किया तो तत्काल जगमोहन सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा को फोन कर नाराजगी व्यक्त की क्योंकि वह गेट भी टूटा पड़ा था और नशेड़ी बैठे थे।
आज श्रद्धांजली देने वालो में मुख्यत जगमोहन सिंह नेगी , वेदा कोठारी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , पूरण सिंह जुयाल , सुरेश नेगी , ललित जोशी , जितमनी पेन्युली , सतेन्द्र नोगाइ , प्रभात डंडरियाल , राजेश पांथरी, हरी सिंह मेहर , अजय कंडारी , लोकेश मिश्रा, पुष्पलता सिलमाना , द्वारिका बिष्ट , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love