यातायात सुरक्षा व हडडी रोग को लेकर जागरूकता व्याख्यान

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की ओर से शिशु मंदिर इंटर कालेज में सड़क यातायात सुरक्षा जन जागरूकता पर व्याख्यान एवं हडडी जोड़ रोग एवं महिला रोग पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ पदमश्री वरिष्ठ आर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डा.वीकेएस संजय, डा. गौरव संजय, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सड़क यातायात सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए डा. गौरव संजय ने कहा कि संडक दुर्घटना का प्रमुख कारण लापरवाही के साथ ही नींद व नशे का सेवन करना है। इसलिए वाहन सीमित गति से चलाये उसमें दुर्घटना होने पर जान जाने का खतरा कम रहता है जबकि तेज गति में जानमाल का नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहाकि जब भी वाहन चलाये तो मोबाइल का प्रयोग न करें, सीट बेल्ट जरूर पहने, दुपहिया चला रहे हैं तो हेलमेट जरूर पहनें, रात को वाहन चलाने से बचें। उन्होंने प्रोजेक्ट के माध्यम से वाहन चलाने में लापरवाही से हुई दुर्घटनाओं को दिखाया कर जनता को जागरूक किया। इस मौके पर पदमश्री डा. वीकेएस संजय ने कहा कि पहाड़ों में कमर दर्द व आर्थोराइटिक्स की समस्या अधिक है वहीं स्पाइन की भी समस्या अधिक है क्यो ंकि पहाड़ों में महिलाएं बहुत अधिक मेहनत करती है, अधिक बोझा लाती है वही पुरूष भी भारी काम करते है व वनज ले जाते हैं जिससे कमर दर्द की समस्या अधिक होती है व स्लिपडिस्क हो जाता है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, वजन उठाते समय पैरों को मोड़ना चाहिए, वजन सीधे न उठायें, जिम जाते हैं तो अधिक वनज न उठायें व हर रोज व्यायाम करें, भुजंग आसन करें। इस मौके पर उन्होंनेे 55 से अधिक लोगों को हडडी रोगों व जोड़ के रोगों के रोगियों का परीक्षण किया व उन्हें जरूरी उपाय बताये। इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ डा. सुजाता ने 25 से अधिक महिलाओ का परीक्षण कर उनका उपचार किया। कार्यक्रम में डा. संजय व डा. गौरव को सम्मानित किया गया व उनके सम्मान में अभिनंदन पत्र दिया गया। इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने शिविर में आये चिकित्सकों का स्वागत किया व कहा कि जो जानकारी यहां दी जा रही है उसे जीवन मंे उतारे ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, माधुरी शर्मा, नमिता कुमाई, राकेश अग्रवाल, गंभीर पंवार, आलोक मेहरोत्रा, आनंद प्रकाश, पुष्पा पुंडीर, सतीश ढौडियाल, राजेश्वरी नेगी, भरोसी रावत, मंजू चैहान, सुनीता डबराल, मनोज रेंगवाल, नरेंद्र पडियार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love