भारी मतों से जीतेंगी गोदावरी, कोई नाराज़गी नही-गुनसोला

उत्तराखंड मसूरी राजनीति विधान सभा चुनाव २०२२

मसूरी

पूर्व विधायक और कांग्रेस में मसूरी विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि टिकट की लड़ाई खत्म हुईं, अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये हर प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की जिम्मेदारी है। उन्होंने इशारों में ही आने वाले संसदीय चुनाव के लिए समर्थन भी  मांग लिया। इससे जाहिर है कि श्री सिंह की केंद्रीय नेतृत्व से एम पी की तैयारी करने का आश्वासन मिल गया है।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली  के मसूरी पहुँचने पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने गर्मजोशी से स्वागत किया। और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। जबकि कांग्रेस भवन में उनके समय पर न पहुंचने से कई कयास लगाए जा रहे थे। श्री सिंह स्थिति स्पष्ट करते कहा कि वे करीब एक घण्टे से जाम में फंसे थे। उनके पहुँचते ही कार्यकर्तओं में जोश आ गया। प्रत्याशी गोदावरी थापली और जोत सिंह के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी होने लगी। मौके पर विधानसभा के पर्यवेक्षक सुदेश गुप्ता भी  मौजूद थे। गुनसोला के कांग्रेस भवन में दाखिल होते ही पर्यवेक्षक सुदेश गुप्ता गदगद हो गये और सब ने एक स्वर में श्री सिंह के नेतृत्व चुनाव लड़ने की बात कही, इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल  भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि जोशी ने अपने दोनों कार्यकाल में महिलाओं को छाते और जग बांटे है, इससे ज्यादा कुछ नही किया , उधर पालिका सभासद दर्शन सिंह रावत ने कहा कि इस बार मंत्री गणेश जोशी की विदाई सुनिश्चित है, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और युवा नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि मसूरी कांग्रेस का गढ़ रहा है , कार्यकर्ता एकजुट होकर कम करेंगे , छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चन्द्र, पालिका सभसद प्रताप पंवार, नन्द लाल सोनकर, पूर्व सभासद केदार सिंह चौहान, सुशील अग्रवाल , कांग्रेस महिला अध्यक्ष जसवीर कौर, मंडी परिषद् के पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र थापली, वासिम खान , रमेश कुमार, महिमानंद, पार्षद उर्मिला थापा इस मौके पर  नागेद्र उनियाल, पकज क्षेत्री, अमित कंैतुरा, राय सिंह असवाल, सलीम अहमद, सोबन रावत, आशा, अजीम, जगपाल गुसांई, गुलजार अहमद, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया

Spread the love