उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से लोग हलकान, मसूरी और आसपास के इलाकों में देर रात हो सकती है बर्फवारी

उत्तराखंड मसूरी

देहरादून/मसूरी
प्रदेश  में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होने लगी है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को कई जिलोें में मध्यम से भारी बारिश हुई। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से लोग हलकान है। ठंड के प्रकोप से मेहनतकश  मजदूरों की दुशवरियां बढ़ गई है।  पहाडो की रानी मसूरी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। रूक-रूककर हो रही बारिश  से पारा नीचे चला गया है। वही धनोल्टी में देर शाम  को जमकर बारिश  हुई। रात के समय हिमपात होने की संभावना बलवति हो गई है। धनोल्टी से मिले समाचार के मुताबिक मंगलवार को शाम  छह बजे तक भारी बारिश  हो रही थी। स्थानीय व्यापारी हिमपात की संभावना से इंकार नही कर रहे है। वही सुरकंडा देवी मंदिर में बर्फ की फुहारें गिरने की खबर मिली है।
बता दें कि बीते कई दिनों से तेज धूप के बाद अब मौसम ने करवट बदली। लगातार बढ रही ठंड व बादलों के आसमान में डेरा डालने से हिमपात की संभावना बढ़ गई है। वहीं बारिश के साथ कोहरा भी लग गया है। अगर एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहा तो सर्दी और बढ़ सकती है। भारी ठंड के चलते बाजार से रौनक गायब हो गई है। वहीं नगर पालिका द्वारा चैक चैराहों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।

Spread the love