भाजपा महिला मोर्चा ने तीज महोत्सवं उल्लास के साथ मनाया,सौंदर्य प्रतियोगिता में 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में विनीता सेमवाल और 45 आयु वर्ग में रेखा सिंह को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया

उत्तराखंड मनोरंजन मसूरी

मसूरी

भाजपा महिला मोर्चा मसूरी के तत्वावधान में हरियाली तीज का महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गढ़वाली, हिंदी और अग्रेंजी गीतों पर जमकर थिरके। प्रतियोगिता में ताज क्वीन समेत विभिन्न खिताबों से महिलाओं को नवाजा गया। लंढौर छावनी क्षेत्र के मलिंगार के समीप तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वहीं जमकर नृत्य किया गया।
लंढौर छावनी क्षेत्र के मलिंगार के निकट स्थित क्लिफ काॅटेज सभागार में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष के पत्नी श्रीमती तनु उनियाल और लोक गायिका रेशमा शाह और निमेष डंगवाल ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। तीज महोत्सव में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में विनीता सेमवाल और 45 आयु वर्ग में रेखा सिंह को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
इस मौके पर महिलाएं सोलह श्रंगार में सजधज कर आयी थी। इस मौके पर लोक गायिका रेशमा शाह ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि तीज कार्यक्रम में आने का उन्हें मौका मिला। उन्होंने कहा कि तीज पर्व महिलाओं के सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जब तीज का कार्यक्रम हो तो सभी महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में आये तो इसका और अधिक आनंद आयेगा। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक पुष्पा पडियार ने सभी को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व महिलाओं के सुहाग का पर्व है जिसमें महिलाए सजधज पति के दीर्घायु की कामना करती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में इस पर्व का बड़ा महत्व है क्योकि पार्वती ने शिव को पाने के लिए तपस्या की थी। ऐसे में जो सावन के महीने में व्रत रखता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्य ओपी उनियाल की पत्नी तनु उनियाल ने कहा कि हरेला तीज पर्व कोरेाना के कारण दो साल बाद आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया व विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मौके पर सभी को तीज पर्व की बधाई दी। इस मौके पर कमल शर्मा पालिका सभासद यशोदा शर्मा, अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, पुष्पा पुंडीर, सीता पंवार, राजेश्वरी नेगी, अनीता सक्सेना, सरिता पंवार, विजय लक्ष्मी काला, पुष्पा पुंडीर, राधा आनंद, रोशनी रावत, राधा धनाई, सरीना डेनी, मंजू चैहान, मीना नौटियाल, कविता भंडारी, रश्मी सिंह, नीरा धनाई, माया सक्सेना, आशा रावत, मंजू भंडारी, सुमन खरोला, नेहा पडियार, रीना नवाल, मंजू जैम्स सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Spread the love