लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) कैसे बने देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जानिए विस्तार से

उत्तराखंड दुनिया देश

नई दिल्ली/देहरादून/मसूरी

 

पारिवारिक मित्रों के साथ CDS अनिल चौहान साथ में पूर्व DGMO Lt Gen (retired) अनिल कुमार भट्ट

देश के दूसरे सीडीएस ले जनरल सेवानिवृत्त अनिल चैहान की नियुक्ति के बाद से ही देवभूमि उत्तराखंड में खुशी की लहर छा गई है। देश के पहले सीडीएस जनरल स्व विपिन रावत के निधन के बाद लंबे समय से सीडीएस की नियुक्ति की इंतजार की जा रही थी। बीते दिन भारत सरकार ने नए सीडीएस की नियुक्ति कर दी हैं। उत्तराखंडवासियों के लिए इससे सुखद संयोग और दूसरा क्या हो सकता है कि पौडी जिले के ही ले जनरल सेवानिवृत्त अनिल चैहान को दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया है। यू तो उत्तराखंड के जवानों और अधिकारियों ने दोनों विश्वयु़द्व में अपना लोहा मनवाया है।

उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शुमार है। जहां से प्रति व्यक्ति अनुपात में सर्वाधिक लोग देश की सुरक्षा में जुटे है। सेना में तो उत्तराखंड का खास दबदबा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व जनरल विपिन रावत उससे पहले जनरल जोशी और बाद में डीजीएमओ के पद पर ले जनरल अनिल कुमार भट्ट ने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका अदा की। इतना ही नही मौजूदा समय में भारत सरकार के कई अहम पदों पर उत्तराखंड मूल के अधिकारी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। नए सीडीएस की नियुक्ति के बाद सेवानिवृत्त डीजीएमओ ले जन अनिल कुमार भट्ट ने दूरभाष पर बताया कि उत्तराखंड के लिए इतनी बडी गर्व और गौरव की दूसरी कोई बात नही हो सकती। उन्होंने कहा कि 200 साल बाद उत्तराखंड के लोग को पहचाना गया है। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि के देवी-देवताओं की शक्ति है कि राज्य ने देश को लगातार दूसरा सीडीएस दिया है। श्री अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि नए सीडीएस ले जन अनिल चैहान की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा कोलकाता और दिल्ली में हुई। उनके पिता सरकारी सेवा में थे। सोलह साल की उम्र में उन्होंने एनडीए ज्वाइन किया। जनरल अनिल चैहान किताबें पढ़ने के साथ ही फाइन आर्ट के शौकीन है। और उनके पास मास्क का बेहतरीन संग्रह भी है। उनकी बेटी हालैंड के आर्टिक्टेक्ट है। सेवानिवृत्त डीजीएमओ अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि उनके बाद ही ले जनरल अनिल चैहान डीजीएमओ बने। श्री अनिल कुमार भट्ट बताते हैं कि सेवा के दौरान उन्हें कई अहम पदों पर नियुक्त किया गया। उनका पैतृक गांव श्रीनगर से कुछ ही दूरी पर धारी देवी मंदिर के समीप है। सीडीएस अनिल चैहान का निवास वसंत विहार देहराूदन में भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान जी (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उत्तराखंड के राज्यपाल ले जन सेवानिवृत्त गुरुमीत सिंह ने भी सीडीएस बनने पर उन्हें बधाई दी।

Spread the love