कई भाजपा नेता कांग्रेस में हुए शामिल @ प्रत्याशी गोदावरी थापली ने मसूरी में किया व्यापक जनसंपर्क

उत्तराखंड मसूरी विधान सभा चुनाव २०२२

मसूरी

मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने टिहरी बस स्टैण्ड से लेकर गांधी चैक तक व्यापक जनसंपर्क कर  कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं गांधी चैक पर आयोजित सभा में भाजपा नेता विनय चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मसूरी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने चुनाव के अंतिम चरणों मंे व्यापक जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने टिहरी बस स्टैण्ड से मंलिंगार, गुरूद्वारा चैक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, मालरोड, शहीद स्थल होते हुंए गांधी चैक तक आम जनता व दुकानदारों से मिल कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री अमित कैतुरा, कांग्रेस महिला अध्यक्ष जसबीर कौर, राज्य आंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी, रमेश राव, वसीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे।
गांधी चैक स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में गोदावरी थापली ने कहा कि आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में जनता भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। जिसकी शुरूआत मसूरी विधानसभा से होगी। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी के दस साल के कार्यकाल में उन्होंने शहर के विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में किए गए कार्यो का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होते ही मसूरी के पुराने गौरव को लौटाया जाएगा। श्रीमती थापली ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी मसूरी को संवारने का काम किया हैं आगे भी करेगी।
कांग्रेस प्रत्याषी गणेष जोषी पर आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ जग-छाता और राखियां बंधवाकर भावनात्मक खिलवाड़ किया है। महिलाओं के उत्थान के लिए एक भी काम नही किया। जुमलेबाजी और लफाजी के अलावा कुछ नही किया है। यही कारण है कि उन्होंने अपना रिपोर्ट कार्ड तक नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटन पर आधारित उद्योग है लेकिन कोरोना काल में उन्हें कोई राहत देने का कार्य नहीं किया। बल्कि भ्रष्टाचार किया गडडी खाना में चार करोड़ का सौदर्यीकरण किया वह बतायें कि वहंा किया क्या है इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है। सेंटमेरी अस्पताल बंद करा दिया, लाइब्रेरी मालरोड पर पुश्ते में घोटाला किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर जो पूर्व में कांग्रेस कार्यकाल के कार्य रोक दिए थे उन्हें कराया जायेगा, पर्यटन को बढावा देने का प्रयास व रोजगार दिया जायेगा, होटल उद्योग को बढावा दिया जायेगा, राज्यआंदोलनकारियों का चिन्हीकरण व उनकी पेंशन बढाई जायेगी, आशा कार्यकर्ता व आंगनवाडी को उचित मानदेय दिया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि कांग्रेस इस बार लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ मैदान में है और महिला को ही टिकट दिया गया है और इस बार महिलाओं को व्यापक समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस का परचम इस बार मसूरी विधानसभा में लहरायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक जनता का सेवक होता है और जब सेवक अपने को राजा मानने का अंहकार करे तो यही जनता सबक सिखा देती है। इस मौके पर जय प्रकाश उत्तराखंडी ने राज्य आंदोलनकारी मंच के संरक्षक के नाते बताया कि राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने गोदावरी थापली को अपना समर्थन दिया है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, संदीप साहनी , उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, प्रदीप भंडारी, हेमंत ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

Spread the love