मंत्रियों को मिले विभाग@महाराज को पुराने को तो डा धन सिंह के खाते में गया शिक्षा महकमा, अग्रवाल को शहरी विकास से नवाजा

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून
उत्तराखंड में आखिरकार मंत्रियों को कामकाज मिल ही गया। सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियों बंट चुके हैं। सीएम धामी ने अपने पास सभी 21 अहम विभाग रखे। जिनमें प्रमुख रूप से उर्जा, गृह, सूचना, नियोजन, औघोगिक विकास, पेयजल, आबकारी समेत 21 विभाग है। वही सतपाल महाराज के पोर्टफोलियों के साथ कोई छेड़ाखानी नही की गई। महाराज को पीडब्लूडी के साथ पर्यटन और सिंचाई व  लघु सिंचाई का जिम्मा सौंपा गया। वही प्रेमचंद अग्रवाल को वित के साथ ही शहरी आवास विकास जैसे भारी भरकम महकमे की जिम्मेदारी सौेंपी गई। गणेश  जोशी  को सैनिक कल्याण के साथ ही कृषि एवं कृषि कल्याण  दिया गया। डा धन सिंह रावत को पुराने विभाग के साथ ही बेसिक से लेकर उच्च और चिकित्सा शिक्षा की अहम जिम्मेदारी दी गई है। रेखा आर्य के पोर्ट फोलियो से कोई छेड़खानी नही की गई। उन्हें महिला सशक्तिकरण बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण के साथ ही खाद्व एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया। सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकि शिक्षा दी गई। पहली बार मंत्री बने चंदनराम दास को परिवहन, समाज कल्याण, लघु एवं सूक्ष्म उ़द्वम का  जिम्मा दिया गया। सौरभ बहुगुणा को सेवा योजन और कौशल विकास, गन्ना विकास, प्रोटोकाॅल, पशु  पालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन दिया गया।

Spread the love