MPG कॉलेज की प्रो रुचि तीसरे वर्ष भी 2%विश्व वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

उत्तराखंड मसूरी शिक्षा

Mussoorie

एम०पी०जी० कॉलेज मसूरी की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रुचि बडोनी सेमवाल लगातार तीसरे वर्ष भी 2% विश्व वैज्ञानिकों की सूची में शामिल।

एम०पी०जी० कॉलेज मसूरी की रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डा० रुचि बडोनी सेमवाल को स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय एवं एल्सवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में इस वर्ष भी स्थान मिला है। उक्त सूची में उन्हें 2022 में प्रथम बार स्थान मिला था और तब से लगातार तीसरे वर्ष भी इस सूची में स्थान पाने में सफल रही हैं।
डा. रुचि बडोनी सेमवाल द्वारा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पीएचडी. की उपाधि प्राप्त करने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं श्वाने विश्वविद्यालय प्रीटोरिया से पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वे राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश एवं राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में भी एक शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके द्वारा हिमालय क्षेत्र के कई औषधीय पौधों पर शोध किया जा चुका है । उनके लगभग 100 शोध पत्र कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, इसके अलावा उनके द्वारा 05 पुस्तक एवं 2 पेटेंट का भी प्रकाशन किया जा चुका है। विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा उनके शोध पत्रों को 3500 से अधिक बार साइट किया जा चुका है। वर्तमान में उनके द्वारा यूकास्ट देहरादून द्वारा प्रायोजित उत्तराखण्ड के जौनपुर क्षेत्र में पाए जाने वाले रंजक युक्त पेड़ पौधों पर आधारित शोध परियोजना का भी संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनिल कुमार चौहान सहित अन्य सदस्यों द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां एवम शुभकामनाएं दी गई।

Spread the love