नारी शक्ति मंच तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, सीएम धामी की पत्नी गीता और निर्मला जोशी ने की शिरक्त, मंच पर स्थान न मिलने से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा नाराज होकर आधे कार्यक्रम से लौटी

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी। नारी शक्ति मंच के तत्वाधान में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई वहीं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की पत्नी गीता धामी ने मसूरी विधानसभा सहित प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीज की हार्दिक बधाई दी।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में नारी शक्ति मंच के तत्वाधान में आयोजित तीज महोत्सव में अनेक मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर जहां बच्चों व महिलाओं ने नृत्य किया वहीं तीज पर आयोजित प्रश्नोत्तरीं प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई दी व उनके सुहाग की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं, प्रदेश आगे बढ़े ऐसे में हर नागरिक को प्रदेश के विकास में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी समस्यायें उनके सम्मुख रखी जाती है। वे सेतु के रूप में काम करती है। उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है जिससे उनका समाधान हो सके। उन्होंने तीज पर्व पर सभी के परिवारों में खुशहाली आये, सभी सुखी रखें इसकी कामना भगवान शिव मां पार्वती से करती हूं। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि कोविड के बाद पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहरभर की महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने इसके लिए मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अनेक मनोरंजक कार्यक्रम किए गये। जिसमें कैटवाॅक, मेंहदी, हेयर स्टाइल, प्रश्नोत्तरी आदि थे। उन्होंनेे गीता धामी, निर्मला जोशी सहित अन्य अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया।
तीज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कबीना मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा सकलानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान क्यारकुली कौशल्या रावत, प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, राजश्री रावत, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, कमल शर्मा, प्रोमिला नेगी पालिका सभासद सरिता पंवार, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, संजय अग्रव्राल, राज कुमार कनोजिया ,आशीष गोयल, ए एस खुल्लर, देवी प्रसाद गोदियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान होटल एसोसिएशन मसूरी, वरिष्ठ नागरिक समिति मसूरी, होमस्टे एसोसिएशन आदि ने भी मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी को पुष्पगुच्छ व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
नारी शक्ति मंच के कार्यक्रम में प्रोटोकाॅल के तहत मुख्यमंत्री व मंत्री गणेश जोशी की पत्नी का सम्मान करने आई भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार को कार्यक्रम में उचित सम्मान न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। पुष्पा पडियार ने कहा कि उनकी कुर्सी को मंच से जानबूझकर हटाया गया। इस घटना से नाराज मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार कार्यक्रम से लौट गई। हालांकि बाद में उन्हें मनाने भाजपा महिला जिला अध्यक्षा रचिता ठाकुर उनके आवास पर गई। रचिता ठाकुर ने भी इस घटना पर नाराजगी जतायी। और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि कार्यक्रमों में प्रोटोकाॅल का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के मंच पर ही नारी का अपमान, आखिर ये कैसा मंच है 

नारी शक्ति मंच तीज कार्यक्रम में भाजपा मसूरी के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का जन्म दिन भी मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया व मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी सहित सभी अतिथियों ने उन्हें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा बुके, माला व शाॅल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौंडियाल, सपना शर्मा, सुरूचि चैहान, अनीता धनाई ,उपाध्यक्ष अमित भटट, भरत कुमाई, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद बादल प्रकाश, मुकेश धनाई, राकेश ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Spread the love