लोक गायिका रेशमा शाह को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार

उत्तराखंड देश मसूरी

नई दिल्ली
संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई। उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह के अलावा मैथिली ठाकुर, ओली जेरंग,आसीन खां, पी सुरेश, पूरण सिंह, बिनोद कुमार महतो और लिटन दास आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रो दाताराम पुरोहित को लोक कला के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।  आशय की जानकारी संगीत नाटक अकादमी के सचिव अनिस पी राजन जारी प्रेस नोट में दी है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2019, 2020और 2021 के लिए उपरोक्त लोगो को युवा पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमे 25 हज़ार का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। बता दें कि रेशमा शाह टेहरी गढ़वाल के जौनपुर की मूल निवासी है। और लंबे समय से लोक गायन से जुड़ी है।

Spread the love