शुभ विश्नोई ने मसूरी से देहरादून दौड शुरू की

उत्तराखंड खेल मसूरी

मसूरी

पर्यावरण संरक्षण, व एक पेड़ मां के नाम के तहत रोबुस्ट वल्र्ड संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने कुलड़ी स्थित सांई मंदिर से देहरादून तक दौंड शुरू की जो पहले दिन कोठाल गेट तक की जायेगी व दूसरे दिन देहराूदन स्थित गो ग्रीन हिमालयन कल्चर सेंटर तक दौडेंगे।
कुलड़ी सांई ंमंदिर पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के छात्रों सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे व वहंा पर हाथों में पौधे लेकर गो ग्रीन व हरेला पर्व के नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने एकल दौड का शुभारंभ किया जिसमें शुभ विश्नोई अकेले हाथ में तिरंगा लेकर पहले दिन कोठाल गेट तक व दूसरे दिन देहराूदन तक दौड कर जायेगे। इस मौके पर शुभ विश्नोई ने बताया कि इर दौड का मुख्य उददेश्य यह है कि हरेला को भारत सहित पूरे विश्व में प्रचारित किया जाय कि उत्तराख्ंाड में पेडों के संरक्षण के लिए उत्सव मनाया जाता है। वहीं ईको फ्रेडली वस्तुओं को प्रमोट करना चाहते हैं ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि यह छोटी पहल है लेकिन मानना है कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि रोबुस्ट संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई पर्यावरण को बचाने के लिए दौड कर रहे हैं, यह सराहनीय कार्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि स्वस्थ वातावरण बने। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण को लेकर पूरा विश्व चिंतित है, पेड ही आक्सीजन देते हैं, मानवता को बचाने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। तभी जल जमीन संचित होगी। उन्हांेने कहा कि कोरोना के समय में प्रदूषण की दर बहुत घट गयी थी, स्वच्छ जल मिल रहा था लेकिन उसके बाद फिर वहीं हो गया। शुभ विश्नोई का यह जुनून व प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, शहर महिला काग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, राजीव अग्रवाल सहित महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के छात्र मौजूद रहे जिन्हें लगाने के लिए पौधे भी वितरित किए गये।

Spread the love