हिममग्न हुई पहाड़ो की रानी मसूरी, चुनाव प्रचार थमा

उत्तराखंड

मसूरी

पहाडों की रानी मसूरी गुरुवार को हिममग्न हो गई है। आज पहली बार प्रमुख बाजार, मॉलरोड से लेकर निचले इलाकों तक बर्फवारी जारी है। पर्यटन नगरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी। बर्फवारी के चलते चुनाव प्रचार थम गया है। इसके साथ नगर में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

बताते चले कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। गुरुवार सुबह से ही झमाझम बारिश होने लगी थी। समूचा प्रदेश शीत की चपेट में है। मसूरी समेत ऊँचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात जारी है। सुरकंडा, धनोल्टी में लगातार बर्फवारी जारी है।

 

 

Spread the love