पहाड़ के गांधी बडोनी का पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी। उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 25वीं पुण्य तिथि पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैकि व सामाजिक संगठनों ने इंद्रमणि बडोनी चैक मालरोड पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उत्तराखंड राज्य निमा्र्रण में उनके योगदान को याद किया गया।
इद्रमणि बडोनी चैक मालरोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए व उनकी 25वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इद्रमणि बडोनी ने पूरा जीवन उत्तराख्ंाड राज्य निर्माण के लिए लगा दिया लेकिन राज्य निर्माण से पहले ही वह चले गये। उन्होंने राज्य आंदोलन को धार दी व उनकी ही बदौलत यह राज्य मिला। वक्ताओं ने कहा कि वह एक सुलझे हुए नेता होने के साथ ही संस्कृति कर्मी भी थे जिन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश के कोने कोने तक पहुंचाया। ऐस महान संघर्षशील नेता सामाजिक कार्यकर्ता व संस्कृति कर्मी को उनकी पुण्य तिथि पर याद करना तभी सार्थक होगा जब उत्तराखंड के सपनों को साकार किया जायेगा। जो सपने उनके थे व राज्य के लोगों के थे आज वह पूरे नहीं हो पाये हैं। उनका पूरा उत्तराखंड सम्मान करता था तभी तो उन्हें उत्तराख्ंाड का गांधी कहा जाता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, उत्त्राखंड आंदोलनकारी मंच के संरक्षक जय प्रकाश उत्तराखंडी, अध्यक्ष देवी गोदियाल, अनीता सक्सेना, रजत अग्रवाल, भरोसी रावत, जसोदा शर्मा, बीना गुनसोला ,प्रेम रावत, श्रीपति कंडारी, केदार चैहान, नागेद्र उनियाल, तनमीत खालसा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love