मसूरी
पिक्चर पैलेस के पास एक मनचले को राह चलती लड़की को छेड़ना भारी पड़ गया। भीड़ ने मनचले युवक की जमकर पिटाई की। और बाद में कुलड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि नगर के कुछ लोगों की मौजूदगी में मामला निपटा दिया गया। वरना जिस तरह का माहौल शुरूआती में था। उससे काफी तनाव बढ़ गया था।
बता दें कि मालरोड पर तीन लड़िकयों को छेड़ने के बाद मनचले की लोगों ने जमकर धुनाई की और उसे पीटते हुए कुलड़ी चैकी में पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि लड़कियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बवाल काफी बढ़ गया था। चैकी के बाहर भारी संख्या में लोग शामिल हो गए। बाद में किसी तरह से मामला शांत किया गया। हालांकि शुरू में लड़की भी शिकायत करने पुलिस चैकी पहुंच गई। लोगों ने लड़की को काफी समझाया-बुझाया। परिजनों ने पहले मनचले युवके विरूद्व कार्रवाई की बात कही।
बताया जाता है कि पिक्चर पैलेस के पास किराए पर स्कूटी देने वाला एक युवक अक्सर युवतियों पर फबत्तियां कसता था। आज भी उसने वही हरकत की। लड़कियों ने हिम्मत कर मनचले की पिटाई कराने के साथ ही पुलिस तक पहुंचा दिया। एक युवती का कहना है कि उक्त युवक ने उसके साथ पहले भी छेड़खानी की थी। जिस पर उसे चेतावनी दी थी। पुलिस चैकी के बाहर जिस तरह से परिजनों में आक्रोश था उससे काफी तनाव बढ़ गया था। मगर कुछ लोगों की मध्यस्थता के चलते मामला शांत हो गया।
