सरकार ने लोक सेवा आयोग को रिक्त 171 पदों पर भर्ती का  अधियाचन भेजा, चिन्हित आंदोलनकारियों और आश्रितों को मिलेगा आरक्षण

उत्तराखंड

 

देहरादून। धामी सरकार  171 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। कार्मिक विभाग के अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने लोक सेवा आयोग को 171 पदों का अधियाचन भेजा है।

इन पदों पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के चिन्हित आन्दोलनकारियों व उनके आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

बुधवार 21 अगस्त को लोक सेवा आयोग के सचिव को भेजे गए अधियाचन में रिक्त नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खाण्डसारी निरीक्षक एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

 रिक्त पदों का विवरण नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खाण्डसारी निरीक्षक एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन कराये जाने हेतु अधियाचन कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराये गये हैं; जिनका विवरण निम्नवत है:-

  1. उपरोक्त पदों पर चयन हेतु उत्तराखण्ड की अधिवासी महिलाओं, दिव्यांगजनों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, उत्तराखण्ड के अनाथ बच्चों, उत्तराखण्ड राज्य के कुशल खिलाड़ियों एवं उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के चिन्हित आन्दोलनकारियों या उनके आश्रितों को समय-समय पर विभिन्न आदेशों द्वारा निर्धारित क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य होगा। अधिसूचना दिनांक 18.08.2024 द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के चिन्हित आन्दोलनकारियों या उनके आश्रितों हेतु क्षैतिज आरक्षण की गणना निम्नवत् हैः-
उक्त पदों पर चयन के संबंध में अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की अधिसूचना संख्या-107/XXX (2)/2014/55(41)2004 दिनांक 25.02.2014 द्वारा निर्गत उत्तराखण्ड सेवाओं में भर्ती (आयु सीमा) (प्रथम संशोधन) नियमावली, 2014 के प्रावधानों के अनुसार 35/2024
किया जायेगा।
Spread the love