पर्यटकों ने बर्फ से की अटखेलियां # स्थानीय लोगों की बढ़ी दुश्वारियां@ लाल टिब्बा, धनोल्टी, बुरांसखड़ा में लगातार हो रही बर्फवारी

उत्तराखंड देहरादून मसूरी

मसूरी/देहरादून 
पर्यटन नगरी समेत प्रदेशभर में  लगातार हो रही बारिश  और उंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जहां एक ओर सैलानियों ने बर्फ से अटखेलियां की, वही स्थानीय लोगों की दुष्वारियां बढ़ गई है। बारिश  और बर्फवारी से कड़कड़ाती ठंड के बीच जीवन यापन करना मुष्किल हो गया। खासकर मेहनतकश  मजदूरों के सामने दोहरा संकट खड़ा हो गया है। ठंड से बचने और रोजी रोटी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। चुनाव प्रचार पर भी बुरा असर दिखाई दिया। आम दिनों की तरह चैक-चैराहों पर उमड़ने वाली भीड़ नदारद रही। मालरोड़ पर जरूर बर्फवारी देखने वाले इस आस पर उमड़े की उन्हें बर्फ गिरते दिखाई दे। लेकिन उन्हें निराशा  हाथ लगी। बर्फ देखने के लिए सैलानियों को लाल टिब्बा और निकटवर्ती सुखाखोली, बुरांशखंडा की और रूख करना पड़ा।
बताते चलंे कि बीती रात से बारिश के साथ कभी ओले  तो कभी बर्फ गिरने से कड़ाके की सर्दी हो गई है जिसके कारण स्थानीय लोगांे को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में बर्फ देखने आने वालों के कारण लंढौर मलिंगार सुवाखोली, बुरांसखंडा सहित मालरोड पर जाम लग रहा है। जबकि बर्फ मसूरी के उंचाई वाले स्थानों लाल टिब्बा में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। बाजारों दिन में बर्फ की फुहारें गिरी। लेकिन टिक नही सकी। माकूल तापमान न मिलने से बर्फ जम नही सकी।
लाल टिब्बा, हाथीपांव में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लाल टिब्बा मे ंबर्फ का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
भारी बर्फ बारी के कारण धनोल्टी मार्ग बंद हो गया है जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। टिहरी की ओर से मसूरी आने वालों व मसूरी से टिहरी जाने वालों को वाया देहरादून ऋषिकेश होकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।
बर्फ देखने आने वाले पर्यटकों के कारण लग रहा जाम।
बड़ी संख्या मंे बर्फ देखने आने वालों के कारण मसूरी के विभिन्न सड़कों पर जाम से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मंलिंगार की चढ़ाई पर हो रही है जहां दिन भर पर्यटक व स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे।
बर्फ देखने आने वालों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों को जाम से फंसने को मजबूर होना पड़ रहा है। जाम के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंलिगार से गुरूद्वारे तक तो स्थिति बहुत खराब है वहीं चार दुकान में भी जाम से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि माल रोड पर बर्फ पड़ रही है लेकिन जम नहीं रही लेकिन मालरोड पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से जाम लग रहा हैै। विशेष कर रियाल्टो चैक, व कुलड़ी की चढ़ाई आदि में जाम लग रहा है लेकिन कहीं भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहे। जिसके कारण जाम खुलवाने मंे खुद लोगों को लगना पड़ रहा है। जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। मालरोड पर जाम लगने का प्रमुख कारण रोड के किनारे जहां तहां वाहन खड़े करना है। जबकि मालरोड पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है। नगर पालिका वाहन जाने की अनुमति केवल वाहनों को आने जाने के लिए करती है ताकि पर्यटक अपने गंतव्य पर पहुंच जांय लेकिन लोग मालरोड पर जहां भी स्थान मिलता है वाहन खडे कर देते है यहां तक कि रोड के दोनों ओर वाहन खड़े होने से आने जाने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love