ऋषिपर्णा नदी के उद्गम शिखर फॉल में ट्रेक वारियर्स ने चलाया सघन सफाई अभियान

उत्तराखंड

मसूरी

रिस्पना नदी के उद्गम शिखर फाल में ट्रेक वारियर्स संस्था से जुड़े युवाओं ने कई कुंतल कूड़ा इक्कठा किया , साथ ही  पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक कचरे को लेकर जागरूक किया। संस्था ने सात बोरे प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा। संस्था के उत्तराखंड प्रभारी आयुष छाबड़ा ने बताया कि शिखर फाल में सफाई अभियान चलाते हुए प्लास्टिक और कांच की बोतलें सहित अन्य  कचरा एकत्र किया गया।  सफाई अभियान के दौरान शिखर फाल में मौजूद पर्यटकों से प्लास्टिक कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई,   पर्यटकों ने  भी भविष्य में सफाई अभियान में सहयोग करने की इच्छा जताई।

ट्रेक वारियर्स संस्था के उत्साही युवाओं ने मसूरी के समीपी रिस्पना नदी उदगम स्थल षिखर फाॅल में वृहद सफाई अभियान चलाया। और लोगों को प्लास्टिक कचरे को लेकर जागरूक किया। टे्रक वारियर्स संस्था के उत्तराखंड प्रभारी आयुष छावडा ने कहा कि मसूरी और आसपास के पर्यटक स्थलों में रोजाना सैकड़ों सैलानी आते है। और अपने प्रवास के दौरान पर्यटक स्थलो पर कचरा का ढेर लगाकर वापिस लौट जाते है। उन्होंने कहा कि कचरे से लगातार पारिस्थिकीय संतुलन विगड रहा है। पर्यावरण प्रदूषित होने से आने ईको सिस्टम विगड रहा है। उन्होंने इस अभियान से जुड़ने का आहवान किया। और अपील कि आज पर्यावरण को संरक्षित नही किया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अभियान में अधिकांष युवा सेंट जार्ज कालेज के पुरातन छात्र यानि मेनेराइट थे। जिनमें प्रमुख रूप से हिमांशु  लुहान, किरण, जयकृत शर्मा, दीपाली और दीपिका भंडारी के अलावा दर्जनों युवाओं  ने हिस्सा लिया।

Spread the love