कामकाजी महिलाओं की हितों की रक्षा को बनेगी यूनियन

उत्तराखंड जन समस्या

देहरादून

घरों में काम करने वाली महिलाओं के साथ हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई संस्थायें आगे आने लगी हैं। एग्जेक्ट एजुकेशनल संस्था कामकाजी महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। बैठक में संस्था की उपाध्यक्ष पूनम कंडारी ने आश्वस्त किया कि घरों में काम करने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें साथ उचित व्यवहार होना चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए एक यूनियन बनाई जाएगी। ताकि उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा सके। कांग्रेस नेता और संस्था के सचिव दिनेश कौशल ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के जीवन स्तर को उठाने और उनके बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर आनंद जगूड़ी, गीता कैंतुरा, विजय सिंह , रेणु, जयमाला आदि मौजूद थे।

Spread the love