सेंट पैट्रिक डे पर छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति

उत्तराखंड मनोरंजन मसूरी शिक्षा

मसूरी। सेंट जाॅर्ज काॅलेज मसूरी में सेंट पैट्रिक डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सेंट जार्ज कालेज में सेंट पैट्रिक डे धूमधाम से मनाया गया, यह दिन आयरिश संत सेंट पैट्रिक की याद में मनाया जाता है जिसे पूरे विश्व में धर्म व सांस्कृतिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। अन्य देशों की भाँति भारत में भी आयरिश ब्रदर्स ने छात्रों की उत्तम शिक्षा हेतु शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। सेंट जाॅर्ज काॅलेज भी उन्हीं प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। आयरलैंड की भाँति यहाँ भी सेंट पैट्रिक डे उसी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस उत्सव पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें सेंट पैट्रिक के जीवन को दर्शाती झाँकी व नाटिका सभी के आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोविंस हेड इंडिया एंड घाना ब्रदर जरोम एलनस ने छात्रों से कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि वे विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में अग्रणी सेंट जाॅर्ज काॅलेज के विद्यार्थी हैं। उन्होंनेे कहा कि किस प्रकार एक सोलह वर्षीय साधारण बालक पैट्रिक, ईश्वर में अटूट आस्था और विश्वास रखते हुए, प्रभु के आदेश से सेंट पैट्रिक बना और ईश्वर के शांति और प्रेम के संदेश को पूरे विश्व में फैलाया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत झाँकी, नाटिका, गीत व नृत्य की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद विद्यालय के सभी ब्रदर्स को इस शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंट जाॅर्ज काॅलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ, सुपीरियर व स्पोर्ट्स इंचार्ज ब्रदर पीयू जाॅर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थाॅमस, विद्यालय के शिक्षकगण और सभी छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love