डांडिया प्रतियोगिता में महिलाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Uncategorized

मसूरी
क्वीन आफ मसूरी हम सब एक है के बेनर तले आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं के विभिन्न गु्रप में शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों का मनमोहा। प्रतियोगिता का आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर में किया गया। डांडिया प्रतियोगिता में पहली बार गढ़वाली लोकगीतों पर डांडिया किया गया। जिसकी आयोजकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आयोजन समिति की संयोजिका रेनु अग्रवाल व पुष्पा पडियार ने बताया कि डांडिया में पहली मर्तबा नगर की करीब एक दर्जन महिलाओं के अलग-अलग समूहांे ने प्रतिभाग किया।
डाडिया प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बीना अग्रवाल, अर्चना सिंघल व मनीषा अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा पडियार ने बताया कि डांडिया 13 गु्रप थे। पहली बार मसूरी में इस तरह का आयोजन किया गया, इस मौके पर अमित सिंघल और शानू वर्मा भी मौजूद थे।

Spread the love